फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुनाल पत्थरी मंदिर कमेटी के चुनाव शीघ्र करवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। श्री कुनाल पत्थरी माता मंदिर कमेटी के चुनाव शीघ्र करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा से मिला। ग्रामीणों अभिषेक, विजय और प्रशांत ने एडीएम से कहा कि धर्मशाला की मौजूदा कमेटी का कार्यकाल आठ सितंबर को पूर्ण हो चुका है। इसके बाद सचिव, सहकारिता विभाग शिमला की ओर से 27 अक्तूबर को आदेश जारी किए गए हैं कि मंदिर के लिए नई कमेटी का गठन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से पारदर्शी तरीके से किया जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रशासन को भेजे गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने मांग की है कि वर्तमान कमेटी से मंदिर की सभी शक्तियां तत्काल प्रभाव से वापस लेकर प्रशासन मंदिर को अपने नियंत्रण में ले। नई कमेटी के गठन तक मंदिर के दानपात्रों को सील किया जाए, जिससे मंदिर के धन की सुरक्षा बनी रहे। नई कमेटी के गठन को लेकर कुछ सुझाव देते हुए मांग की गई कि एक राशन कार्ड से एक ही व्यक्ति को चुनाव में भाग लेने की अनुमति दी जाए जिससे एक ही परिवार से अनेक सदस्य चुनाव में भाग लेकर पारदर्शिता को प्रभावित न करें। चुनाव की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकाॅर्डिंग करवाई जाए। चुनाव की सूचना अखबारों में प्रकाशित की जाए। प्रशासन चुनाव के नियम और पात्रता शर्तें स्वयं तैयार करे और उन्हें पात्र उम्मीदवारों के समक्ष रखे। चढ़ावे की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दान पात्र प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति में ही खोले जाएं। दान रसीदों पर राशि अंकित करने की व्यवस्था की जाए, जैसे शक्तिपीठ ज्वाला माता मंदिर में प्रचलित है और पुरानी रसीदें प्रशासन अपने कब्जे में ले। मंदिर का केवल एक बैंक खाता संचालित किया जाए और अन्य सभी खाते बंद किए जाएं ताकि मंदिर की आय सुरक्षित रहे और ब्याज से अतिरिक्त लाभ भी मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सचिव सहकारिता के आदेशों के अनुरूप श्री कुनाल पत्थरी माता मंदिर धर्मशाला की नई कमेटी का गठन शीघ्र किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें