ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने दादरी को सुनियोजित टाऊनशिप में शामिल कराने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए सीएम योगी आदित्यानाथ को पत्र लिखा है। डॉ. आर्य ने कहा कि करीब तीन लाख की आबादी वाले दादरी के लोग जलभराव और गंदगी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। जनपद का पिछड़े क्षेत्र हो गया है। इसलिए यहां सुनियोजित विकास की जरूरत है।