फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साकीपुर गांव के पुराने रास्ते के निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। साकीपुर गांव के पुराने रास्ते का निर्माण कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव हरजीत भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर पहुंचे। वहां पर नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि साकीपुर गांव का पुराना रास्ता कच्चा है। बीस साल से गांव के लोग इसका निर्माण कराने की मांग करते रहे है। उनकी मांग को पूरा नहीं किया है। रास्ते का निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राज सिंह प्रधान, सुनील फौजी, योगेश भाटी, राजकुमार अवाना, सचिन प्रधान, मुस्तकीम सैफी समेत किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें