बिलासपुर(संवाद)। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को सुधारने और मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय बनवाने की मांग की गई है। इस संबंध में सलेमपुर गुर्जर गांव के ग्रामीणों ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौैपा है। ग्रामीणों ने बताया गांव स्थित इंटर कालेज में क्षेत्र के दस गांवों से सैकड़ों छात्र छात्राओं को विद्यालय बनने के बाद लाभ मिल सकेगा।