फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैलेक्सी प्लाजा में अनियमितताओं के आरोप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजली कटौती, फायर सिस्टम ठप और अवैध गतिविधियों से दुकानदारों में रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गैलेक्सी प्लाजा में बिल्डर गैलेक्सी ड्रीम होम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। स्थानीय दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था और अवैध गतिविधियों को लेकर चिंता जताई है। दुकानदारों के अनुसार पिछले चार महीनों से कई दुकानों की बिजली कटी हुई है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं फायर सेफ्टी सिस्टम, जिसमें स्प्रिंकलर और फायर अलार्म शामिल हैं, पूरी तरह बंद पड़े हैं। आरोप है कि बेसमेंट में अवैध जिम चल रहा है और फायर सिस्टम रूम को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा एंट्री-एग्जिट पर अतिक्रमण, डीजल जनरेटर से निकलता जहरीला धुआं और कॉमन एरिया में अवैध एटीएम जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं। कई शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें