ग्रेटर नोएडा (संवाद)। तिलपता गांव में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एलिवेटेड रोड बनाने की मांग को लेकर आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दादरी और ग्रेटर नोएडा के बीच तिलपता में जाम नासूर बनता जा रहा है। लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। लोग लंबे समय से जाम से निजात दिलाने की मांग करते रहे है। जिससे दादरी से ग्रेटर नोएडा के बीच यातायात सुगम हो सके।