फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पति पर मारपीट करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पति पर मारपीट करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर-12 की रहने वाली मीनाक्षी बर्मन का विवाह वर्ष 2007 में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी मनी शंकर के साथ हुआ था, दो बच्चे भी हैं। मीनाक्षी का आरोप है कि मनी शंकर नौकरी नहीं करता और हर बात पर झगड़ा करता है। आए दिन मारपीट करके परेशान करता है। बीते सप्ताह पति ने मारपीट करके मीनाक्षी को चोटिल कर दिया। ससुरालियों ने बीच-बचाव कराकर महिला को बचाया। बेटी ने पुलिस और ननिहाल को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें