फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टीईटी प्रावधानों में संशोधन की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) से जुड़े प्रावधानों में संशोधन की मांग को लेकर टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, गौतमबुद्धनगर के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद डॉ. महेश शर्मा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मानसून सत्र में इस मुद्दे को संसद में उठाने का अनुरोध किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेघराज भाटी ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्तियां उस समय लागू नियमों के अनुसार हुई थीं, इसलिए वर्षों बाद केवल शिक्षकों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि वर्ष 2017 के प्रावधानों में संशोधन नहीं होने पर लाखों शिक्षकों और उनके परिवारों पर संकट खड़ा हो सकता है। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह शिक्षकों की मांग को संसद में गंभीरता से उठाएंगे। इस दौरान शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें