फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पानी की बर्बादी और अवैध रंगाई फैक्टरियों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिले में गिरते भूजल स्तर और रसायनयुक्त पानी से बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा उठाया गया है। भारतीय किसान संगठन ने इस संबंध में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। संगठन के नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपू यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम दिया गया।
विज्ञापन

संगठन ने अवैध कपड़ा रंगाई फैक्टरियों और बिल्डर परियोजनाओं में हो रहे भूजल दोहन पर रोक लगाने की मांग की। दीपू यादव ने दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और जुर्माना लगाने की मांग की। ज्ञापन में बिल्डर साइटों पर भूजल निकासी की जांच कराने की मांग भी की गई। निर्माण कार्यों में एसटीपी से शोधित पानी का इस्तेमाल अनिवार्य करने की मांग उठाई गई। बिना अनुमति चल रहे व्यावसायिक सबमर्सिबल पंप और बोरवेल पर रोक लगाने की मांग भी की गई। इस दौरान अशोक यादव, ऋषिपाल शर्मा, अजब सिंह चौहान, हरेंद्र यादव, भूपेंद्र यादव, प्रदीप यादव, विष्णु तिवारी और भानु कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें