फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तोड़फोड़ से प्रभावित परिवारों के लिए स्थायी समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। छपरौला स्थित सहारा समतल सिटी में 23 नवंबर को हुई तोड़फोड़ के विरोध में भारतीय किसान यूनियन मंच ने पंचायत की। इसमें प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग उठाई गई। साथ ही उनके मकानों का स्थायी समाधान कराने की मांग की गई। भविष्य में ऐसी कार्रवाई रोकने की भी मांग की गई। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मनमिंदर भाटी ने कहा कि सैकड़ों परिवारों ने जीवनभर की कमाई और जमा पूंजी लगाकर मकान बनाए थे। इनमें कई परिवार पिछले तीन से चार वर्षों से रह रहे हैं। कुछ लोगों ने मकान बनाने के लिए बैंकों से कर्ज लिया है। वे उसकी किस्तें भी जमा कर रहे हैं। ऐसे में कार्रवाई से परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अक्षय मुखिया, अन्नू सरपंच, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कृष्ण भड़ाना और प्रदेश प्रभारी विक्रांत भाटी ने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने प्रभावित परिवारों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


पंचायत में विजय ठाकुर, गजराज चंदेल, अमित शर्मा, गौरव चौधरी, अभिषेक चौहान, गजेंद्र बसौया, ब्रजेश बैसला, अमित, शैलेंद्र चौहान, रोहित यादव, संजय यादव, रमाकांत दूबे, ब्रह्मदेव सिंह, विपिन कुमार, हेमंत, आशीष, प्रदीप, राम अवतार चौहान, दिनेश चौहान और प्रमोद शर्मा समेत सहारा सिटी के अन्य निवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें