नोएडा। कोनरवा ने एलिवेटेड रोड की सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए भारी व्यावसायिक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है। अध्यक्ष डॉ. पीएस जैन ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र लिखकर बताया कि रोड बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ रहा है। सेक्टर-60 से सेक्टर-18 जाने वाला हिस्सा एक माह से अधिक समय से बंद है। संस्था ने जल्द मरम्मत और पुराने सुझावों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी है। ब्यूरो