फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर के ध्यानार्थ : डिलीवरी ब्वॉय पर गार्ड के सिर पर पत्थर मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट की फ्रेंच अपार्टमेंट सोसाइटी के गेट नंबर-1 पर हुई घटना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की फ्रेंच अपार्टमेंट सोसाइटी में रजिस्टर में एंट्री करने को लेकर सिक्योरिटी गार्ड और डिलीवरी बॉय के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान डिलीवरी बॉय ने गार्ड के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। इससे गार्ड घायल हो गया। सूचना पर पहुंची बिसरख थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी डिलीवरी ब्वॉय को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार को सोसाइटी के गेट नंबर-1 पर हुई। डिलीवरी ब्वॉय अर्जुन शर्मा, निवासी बुलंदशहर की सिक्योरिटी गार्ड अमित कुमार से एंट्री को लेकर बहस हो गई थी। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और डिलीवरी ब्वॉय ने हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी अर्जुन शर्मा को हिरासत में लेकर शांति कार्रवाई की। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें