फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनरेटिव एआई के विभिन्न पहलुओं पर दिया व्याख्यान

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में एक सप्ताहीय स्टाफ डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एसओएमएस) में प्रभावी संचार कौशल एवं जनरेटिव एआई विषय पर 17 से 23 जुलाई तक स्टाफ डेवलपमेंट प्रोग्राम (एसडीपी) आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को आधुनिक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक वातावरण के अनुरूप संचार कौशल और डिजिटल दक्षताओं से सशक्त बनाना था। इस दौरान विशेषज्ञों ने प्रभावी संचार, नेतृत्व क्षमता, कार्यालयी संचार और जनरेटिव एआई के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान दिए। अभिषेक राय ने संचार के मूलभूत सिद्धांत, मौखिक एवं अमौखिक संचार, सक्रिय श्रवण और स्पोकन इंग्लिश पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने आधिकारिक पत्राचार, ई-मेल लेखन, रिपोर्ट तैयार करने, वर्चुअल मीटिंग और कार्यालयी शिष्टाचार की बारीकियां साझा कीं। सरबजीत सिंह ने जनरेटिव एआई, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, एआई की मदद से ई-मेल, रिपोर्ट और कंटेंट तैयार करने के तरीके व एआई के नैतिक और जिम्मेदार उपयोग पर प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों ने केस स्टडी, समूह गतिविधियों और हैंड्स-ऑन सत्रों के माध्यम से एआई टूल्स का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन निदेशक डॉ. मयंक गर्ग और विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता शुक्ला के मार्गदर्शन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें