फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली की नीलम ने छत्तीसगढ़ की तनुजा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

दिल्ली की नीलम ने छत्तीसगढ़ की तनुजा को हराया
-जीबीयू के इंडोर स्टेडियम में हुआ 7वीं एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आगाज
-पहले दिन देर रात तक चले 20 से अधिक मुकाबले, यूपी की टीम शुक्रवार को खेलेगी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को 7वीं एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आगाज हुआ। चैंपियनशिप का शुभारंभ आचार्य प्रशांत, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया। पहले दिन 20 से अधिक क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। उद्घाटन मैच में मध्य प्रदेश की आयुषी अवस्थी ने छत्तीसगढ़ की बबीता मलिक को 5-0 से हराया। वहीं, उत्तर प्रदेश की टीम की खिलाड़ी शुक्रवार से रिंग पर उतरेंगी।

45 से 48 किग्रा वर्ग के दूसरे मैच में तमिलनाडु की एस कलावानी ने केरल की एस मिलानो को हराया। इसी भार वर्ग में हरियाणा की गीतिका ने तेलंगाना की मेराज बेगम को मात दी। 48 से 50 किग्रा भार वर्ग में दिल्ली की नीलम ने छत्तीसगढ़ की पी तनुजा को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। इसी भार वर्ग में मध्य प्रदेश की मल्लिका मोर ने उत्तराखंड की पूनम बिष्ट को मात दी। 48 से 50 किग्रा भार वर्ग में ऑल इंडिया पुलिस की टीवाई चानू ने असम की सरस्वती बोरो को हराया। इसी तरह 50 से 52 किग्रा वर्ग में कोहराया रेलवे स्पोर्ट्स प्रोमोजिंग बोर्ड की ज्योति ने राजस्थान की पूनम को और हरियाणा की रिंकू ने बिहार की मनीषा को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। ऑल इंडिया पुलिस की दर्शना ने हरियाणा की नीरू कटारी को हराया। पहले दिन देर रात 10 बजे तक 20 से अधिक मुकाबले खेले गए। हालांकि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी शुक्रवार से अपना आगाज करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से शुरू हुई फाइट

गौतमबुद्ध नगर में मुक्केबाजी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आगाज हुआ, लेकिन आयोजकों की लापरवाही देखने को मिली। समय सीमा का ध्यान नहीं दिया गया। चैंपियनशिप के शुभारंभ में देरी हुई। उदघाटन समारोह दो बजे का रखा गया था, लेकिन तब तक रिंग को तैयार करने का काम चल रहा था। उदघाटन समारोह 3.30 बजे के बाद तक चला। इस कारण पहली फाइट चार बजे के करीब शुरू हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें