फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार साल बाद दिल्ली की सुबह रही सबसे सर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड और कोहरे की दोहरी मार पड़ी, पारा पहुंचा 3.8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन


25 मीटर दर्ज की गई सफदरजंग और रिज में दृश्यता

24 घंटे बाद शीतलहर की स्थिति में कमी आने की संभावना

15 जनवरी के बाद एक बार फिर गला देने वाली ठंड बढ़ेगी


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर पश्चिम भारत पांचवें दिन भी शीतलहर से ठिठुरता रहा। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में ठंड व कोहरे की दोहरी मार देखने को मिली। दिल्ली के चार इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से भी कम दर्ज हुआ। चार साल बाद नौ जनवरी की सुबह सबसे सर्द रही। घने कोहरे ने भी परेशान किया। सुबह घने कोहरे की चादर से लिपटे एनसीआर को पूरे दिन राहत नहीं मिली। इस कारण दिल्ली के सफदरजंग व रिज इलाके में सुबह 8:30 बजे दृश्यता 25 मीटर तक दर्ज की गई। हरियाणा व चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई।

ठंड से कांप रहे दिल्ली-एनसीआर और उत्तर पश्चिम भारत के लोगों को 24 घंटे बाद ठंड से मामूली राहत मिल सकती है। हालांकि अभी दो से तीन दिन घना कोहरा अभी परेशान करेगा। सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोदी रोड में 3.6, रिज में 3.3, आया नगर में 3.2, व सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले रविवार को इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुुआ था। यह तापमान दो साल में सबसे कम और 2013 के बाद से इस महीने का दूसरा सबसे कम तापमान था।
विज्ञापन


दिल्ली में यह पांचवां दिन है जब शीतलहर की स्थिति रही है। इस कारण से यहां तापमान डलहौजी, चंबा, शिमला, धर्मशाला व नैनीताल से भी कम रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 24 घंटे के बाद शीतलहर की स्थिति में कमी आने की संभावना है। हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा और उसके बाद कोहरे में कमी आएगी। 12 जनवरी को दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ में हल्की वर्षा व बूंंदाबांदी की संभावना है। 15 जनवरी के बाद एक बार फिर से गला देने वाली ठंड बढ़ेगी।




2018 में 9 जनवरी को पारा 4.2 डिग्री था

दिल्ली में चार साल बाद नौ जनवरी को इतना कम 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। 2018 में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रहा था जबकि 2022 में 13.8, 2021 में 10.8, 2020 में 8.4 व 2019 में 8.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है।

पश्चिमी विक्षोभ के बीच अंतर के कारण ठंड का लंबा दौर

दिल्ली समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में ठंड के लंबे दौर का कारण दो पश्चिमी विक्षोभ के बीच के बड़े अंतर को बताया जा रहा है। इसका अर्थ है कि पहाड़ों में बर्फ के कारण ठंडी हवाएं ज्यादा चली हैं।
विज्ञापन



गुरुग्राम की सुबह एनसीआर में सबसे ठंडी

एनसीआर में गुरुग्राम की सुबह एनसीआर में सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज हुआ जबकि फरीदाबाद में 6.3, गाजियाबाद में 6.5, नोएडा में 5.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें