फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज से दिल्ली-एनसीआर कप गोल्फ चैंपियनशिप का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में पहली बार होगी एक करोड़ की यह चैंपियनशिप, छह देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-38 स्थित नोएडा गोल्फ कोर्स में मंगलवार यानी आज से टाटा स्टील गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) का दिल्ली-एनसीआर ओपन कप गोल्फ चैंपियनशिप शुरू होने जा रहा है। इसमें कुल 126 खिलाड़ियों का दल भागीदारी करेगा। यह चैंपियनशिप नोएडा गोल्फ कोर्स में आयोजित होने वाली अब तक की सबसे बड़ी चैंपियनशिप होगी। जिसमें एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। चैंपियनशिप में नोएडा के गोल्फ खिलाड़ी पार्थ रमन सूद समेत देश के कई स्टार गोल्फर भी शामिल होंगे। इसके अलावा छह देशों कनाडा, अमेरिका, जापान, बांगलादेश, श्रीलंका और नेपाल के खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सात बजे से नोएडा गोल्फ कोर्स परिसर में दिल्ली एनसीआर कप गोल्फ चैंपियनशिप का आगाज होगा। आठ अप्रैल तक आयोजित होने वाले चैंपियनशिप में नोएडा के सेक्टर-43 निवासी युवा गोल्फर पार्थ रमन सूद, ग्रेनो के अर्जुन भाटी शामिल हैं। इसके अलावा डीपी वर्ल्ड टूर के मौजूदा चैंपियन मनु गंडास, गगनजीत भुल्लर, राशिद खान, ऑर्डर ऑफ मेरिट ओम प्रकाश चौहान, अमन राज, खलिन जोशी, विराज मडप्पा, उदयन माने, हनी बैसोया, गोल्फर सचिन बैसोया, शमीम खान, अभिनव लोहान और अमरदीप मलिक भी भागीदारी करेंगे। वहीं श्रीलंका के गोल्फर मिथुन परेरा, एन थंगराजा, अनुरा रोहाना, के प्रबागरन, बांगलादेश के जमाल हुसैन, बादल हुसैन, मोहम्मद अकबर हुसैन, अमेरिका के वरुण चोपड़ा, नेपाल के सुकरा बहादुर राय, कनाडा के सुखराज सिंह गिल, मिनवू पार्क, जापान के मकोतो इवासाकी और केविन एस्टेव रिगैल भी हिस्सा लेंगे। पीजीटीआइ के सीईओ उत्तर सिंह मुंडी ने कहा कि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र गोल्फ खेल में तेजी से उभर रहा है। यहां गोल्फ के कई विकल्प हैं। नोएडा गोल्फ कोर्स के सचिव डॉक्टर स्टीवन मेनेजेस ने कहा कि इससे खेल के प्रति लोगों का रूझान बढ़ेगा और खेल तेजी से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें