फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छठ के लिए दिल्ली को दिया जा रहा अतिरिक्त पानी

Fri, 24 Oct 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
ह​थिनीकुंड बैराज का दृश्य। आर्काइव
विज्ञापन
सुरेश सैनी
विज्ञापन

यमुनानगर। छठ पर्व पर दिल्ली में यमुना स्वच्छ व झागमुक्त करने के उद्देश्य से हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं सिंचाई विभाग पश्चिम व पूर्वी यमुना दोनों नहरों में पानी की आपूर्ति कम होने का हवाला देकर बड़ी यमुना में पानी छोड़ने की बात कह रहा।
दिल्ली में इंडस्ट्रीज के केमिकलयुक्त पानी से वहां की यमुना में बन रहे झाग से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचा सकते हैं, ऐसे में छठ पर्व की पूजा को देखते हुए, दिल्ली में नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए यमुना नदी में नहाने की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है, ताकि पानी के बहाव से यमुना स्वच्छ और झाग मुक्त हो जाए।
विज्ञापन


पानी के स्तर में हुई वृद्धि हथिनीकुंड से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी के स्तर में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। इससे पश्चिमी नहर तथा पूर्वी नहर के पानी में काफी कमी आने से बंद कर दी गई। वहीं, इसके कारण अस्थायी रूप से नदी में प्रदूषण का स्तर कम हो गया है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 21 अक्तूबर से बैराज से नदी की मुख्यधारा में औसतन लगभग सात से आठ हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिमी यमुना नहर के किनारे लोग साफ-सफाई करके छठ पूजा की तैयारी करते हैं, और हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए इकट्ठा होते हैं। यह पर्व पूर्वांचल के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। छठ पूजा के दौरान शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और अगली सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए बड़ी यमुना में अतिरिक्त पानी की आपूर्ति की जा रही है। संवाद

पूर्वी नहर पहले से ही बंद
हथिनीकुंड बैराज यमुना नदी के ऊपर बना है। बड़ी नदी के अलावा पश्चिमी व पूर्वी अन्य दो नहरें भी यहां से निकल रही है। पश्चिमी यमुना नहर हमीदा हेड अलग होकर यमुनानगर से होते हुए करनाल के मूनक हेड जाती है। यहां से दिल्ली के लिए पेयजल का बंटवारा होता है। पूर्वी यमुना नहर हथनीकुंड बैराज से उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली में सिंचाई ने करवाती है। पूर्वी नहर सफाई कार्य चलने से पहले से ही बंद है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पश्चिमी और यमुना नहरों में पानी की मांग कम रही है। पूर्वी नहर में तो पहले ही सफाई कार्य चल रहा है। मांग कम होने के चलते यमुना में पानी को छोड़ा जा रहा है। इससे छठ पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए यमुना नदी में नहाने की सुविधा सुनिश्चित हो सकेगी। -आरएस मित्तल, एसई, सिंचाई विभाग, यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें