फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली सरकार करेगी ऐतिहासिक धरोहरों का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल मिश्रा ने किया शिवाजी महाराज संग्रहालय और पृथ्वीराज चौहान स्मारक का दौरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय नायकों से जुड़े स्मारकों और संग्रहालयों के संरक्षण व विकास की दिशा में पहल तेज कर दी है। कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को महरौली स्थित कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में बने छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय का दौरा किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ऐतिहासिक धरोहरों का विकास करेगी। शिवाजी महाराज का जीवन संघर्ष, प्रेरणा और स्वराज का जीवन था। यहां आधुनिक तकनीक से प्रस्तुत उनकी विजयगाथा हर देशवासी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय स्तर का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक चेतना का केंद्र बताते हुए आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार प्रचार-प्रसार और संचालन में पूर्ण सहयोग देगी। समिति के साथ मिलकर इस स्मारक का भव्य उद्घाटन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने किला राय पिथौरा स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह स्मारक 2002 में बना था लेकिन वर्षों से गतिविधियां सीमित होने के कारण इसके पुनर्निर्माण की आवश्यकता है। भारतीय पुरातत्व विभाग और विधायक गजेन्द्र यादव ने उन्हें सूचित किया है कि रखरखाव का प्रस्ताव तैयार हो चुका है। जल्द कार्य शुरू होगा। दिल्ली सरकार किला राय पिथौरा परिसर में पुस्तकालय का निर्माण कराएगी जिसमें वीर नायकों की गाथाएं संकलित होंगी। साथ ही, इसे सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की रूपरेखा भी जल्द तैयार होगी। शिवाजी महाराज और पृथ्वीराज चौहान जैसे राष्ट्र नायकों की स्मृतियां दिल्लीवासियों और पूरे देश के लिए गर्व का विषय हैं। इस मौके पर उनके साथ महरौली विधायक गजेन्द्र यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें