फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सर्किल रेट बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार ने मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता, आरडब्ल्यूए, उद्योग जगत, संपत्ति मालिक और अन्य हितधारकों से सुझाव मांगे
विज्ञापन


15 दिनों के भीतर भेजने होंगे सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार का कहना है कि मौजूदा दरें बाजार की वास्तविक स्थिति को सही ढंग से नहीं दर्शा रही हैं इसलिए इन्हें संशोधित कर वर्तमान परिदृश्य के अनुरूप किया जाएगा।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि इस संशोधन प्रक्रिया पर जनता, आरडब्ल्यूए, उद्योग जगत, संपत्ति मालिक और अन्य हितधारकों से सुझाव मांगे गए हैं। इच्छुक लोग 15 दिनों के भीतर सुझाव ईमेल आईडी suggestionondelhicircleratesgmail.com पर भेज सकते हैं। संशोधित सर्किल रेट लागू होने के बाद दिल्ली में संपत्ति खरीद-बिक्री की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और बाजार मूल्यांकन के अनुरूप संपत्तियों का पंजीकरण हो सकेगा। इससे राजस्व में वृद्धि होगी और कालेधन पर भी अंकुश लगने की संभावना है। वर्तमान में दिल्ली में संपत्तियों के सर्किल रेट 2008 और 2014 की अधिसूचनाओं के आधार पर लागू हैं। इनमें कृषि भूमि, नदी तल भूमि और आवासीय-वाणिज्यिक संपत्तियों के लिए अलग-अलग न्यूनतम दरें तय की गई थीं लेकिन एक दशक में बाजार भाव में हुए बड़े बदलाव के कारण अब इन दरों का पुनरीक्षण जरूरी हो गया है। राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकार जनता के विचारों को गंभीरता से लेगी और किसी भी निर्णय से पहले सभी सुझावों पर विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें