फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली डायनामाइट्स ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नोएडा। नोएडा स्टेडियम में चल रही वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) में दिल्ली डायनामाइट्स ने पंजाब एयरोस्ट्राइकर्स को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। रविवार को खेले गए सुपर-6 मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दिल्ली की टीम सोमवार को सेमीफाइनल में अयोध्या गर्जन से भिड़ेगी।



मुकाबले में दिल्ली डायनामाइट्स ने पहला सेट 21-19 से जीता। इसके बाद पंजाब एयरोस्ट्राइकर्स ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 21-10 से अपने नाम कर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। निर्णायक सेट में दिल्ली ने बेहतर तालमेल और संयम दिखाते हुए 21-16 से जीत दर्ज की और अंतिम चार में जगह पक्की कर ली। पंजाब के जसकरण सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि दिल्ली के सूरज चौधरी को इंपैक्ट प्लेयर का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन




एम्पेरिया मराठाज ने भी किया क्वालिफाई



वीसीएल के एक अन्य सुपर-6 मुकाबले में एम्पेरिया मराठाज ने तमिल टाइटंस को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तमिल टाइटंस ने पहला सेट 21-12 से जीता। इसके बाद एम्पेरिया मराठाज ने वापसी करते हुए दूसरा सेट 21-17 से अपने नाम किया। निर्णायक सेट में भी टीम ने 21-17 से जीत हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ एम्पेरिया मराठाज ने भी अंतिम चार में जगह बना ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें