फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली क्रिकेट हब ने एक विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
जेके टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बने हरीश डागर। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी स्थित ट्राइडेंट क्रिकेट मैदान पर चल रहे जेके टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली क्रिकेट हब और एम-10 क्रिकेट अकादमी के बीच शुक्रवार को मैच खेला गया। इसमें दिल्ली क्रिकेट हब ने एक विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एम-10 क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। बल्लेबाज विवान जिंदल ने नाबाद 63 और विकास ने 47 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में हरीश डागर ने पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली क्रिकेट हब की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 194 रन बनाकर रोमांचक मैच में जीत हासिल की। बल्लेबाज भगवान सिंह ने 61 रनों की नाबाद पारी खेली। गेंदबाजी कर विवान जिंदल ने चार विकेट लिए। विजेता टीम के गेंदबाज हरीश डागर ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें