फोटो
दिल्ली चैलेंजर्स व जिमखाना क्लब फाइनल में पहुंची
नोएडा। सेक्टर-140 स्थित सुपर स्पोर्ट्स मैदान पर बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल मैचों में रोहतक रोड जिमखाना क्लब सुपर ओवर में जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंच गई। वहीं, दिल्ली चैलेंजर्स ने भी फ्यूचरिस्टिक को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब इन दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को होगा। बुधवार को सुपर स्पोर्ट्स मैदान पर खेले गए पहले मैच में आरपीसीए गर्ल्स इलेवन ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 131 रन बनाए। जिमखाना क्लब ने भी 20 ओवर में 131 रन बनाकर मैच टाई करा दिया। सुपर ओवर में जिमखाना क्लब ने एक ओवर में 13 रन बनाए, जबकि विपक्षी टीम 10 रन ही बना सकी। जिमखाना क्लब ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश पा लिया। बल्लेबाज माही को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली चैलेंजर्स ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। फ्यूचरिस्टिक की टीम 110 रन पर ढेर हो गई। हरसिमन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।