फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा सत्र : मणिपुर हिंसा पर हंगामा, भाजपा के छह विधायकों को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने चीन, महिला पहलवानों, मणिपुर सहित कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री को घेरा
विज्ञापन

भाजपा विधायकों ने मणिपुर की जगह दिल्ली के हालात पर चर्चा कराने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मणिपुर हिंसा पर सियासत गरम रही। सत्ता पक्ष के मणिपुर हिंसा पर चर्चा कराने के प्रस्ताव का विपक्ष ने विरोध किया। भाजपा विधायकों ने मणिपुर की जगह दिल्ली के हालात पर चर्चा कराने की मांग की। दोनों पक्षों से इस दौरान जुबानी जंग छिड़ गई। हंगामा बढ़ने पर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर विपक्ष के छह विधायकों को मार्शल से बाहर निकलवा दिया। दो विधायक खुद ही वॉकआउट कर गए। इसके बाद सदन में मणिपुर हिंसा पर चर्चा हो सकी।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने भारत-चीन विवाद, महिला पहलवानों के आंदोलन, हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा समेत दूसरे कई मसलों पर प्रधानमंत्री को कठघरे में खड़ा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश जानना चाहता है कि चीन विवाद पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं। उनके मुंह से चीन शब्द नहीं निकलता है, जबकि गलवान घाटी में हमारे 20 जवान शहीद हुए हैं। चीन ने दिल्ली से डेढ़ गुना इलाके पर कब्जा कर लिया है। भाजपा के लोग पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आलोचना करते हैं, जबकि उन्होंने चीन का डटकर सामना किया था। चीन से हमारा व्यापार 87 बिलियन डॉलर का था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे बढ़ाकर 114 बिलियन डॉलर कर दिया। प्रधानमंत्री आंख दिखाने की हिम्मत जुटाएं, हाथ में हाथ डालकर घूमने से इश्क होता है कूटनीति नहीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने नीरव मोदी, मेहुल चौकसी से लेकर विजय माल्या के देश से भागने पर भी सवाल उठाए। केजरीवाल ने कहा कि इनके खिलाफ विदेश जाने पर रोक संबंधी नोटिस जारी नहीं किया गया, लेकिन मनीष सिसोदिया के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया। महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले और किसान आंदोलन के दौरान मंत्री के बेटे के किसानों पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में भी प्रधानमंत्री को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने आखिर में प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वे सब मामलों को छोड़कर मणिपुर को संभाल लें।
विज्ञापन

पीएम के खिलाफ नारेबाजी, विपक्ष का विरोध

चर्चा की शुरुआत में ही आप विधायकों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा विधायकों ने इसका विरोध किया। इससे सदन में हंगामा होने लगा। इसके बाद राखी बिड़लान ने भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट, ओमप्रकाश शर्मा, अनिल वाजपेयी, जितेंद्र महाजन, अजय महावर व अभय वर्मा को सदन से बाहर निकाल दिया। इसके विरोध में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी व विजेंद्र गुप्ता ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें