फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षिका को ऑटो से गिराने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लूटा गया मोबाइल खरीदने वाले को भी पकड़ा
विज्ञापन

-
250 सीसीटीवी खंगालने के बाद दबोचे गए बदमाश
01 लाख के आई फोन-13 को छह हजार में बेचा था
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। साकेत में मोबाइल छीनने के दौरान शिक्षिका योविका चौधरी को ऑटो से खींचकर नीचे गिराने वाले दो बदमाशों को दक्षिण जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने गिरफ्तार कर लिया है। 250 सीसीटीवी की फुटेज खंगालने और 16 किलोमीटर के रूट की जांच के बाद दोनों आरोपी सत्यनारायण उर्फ सत्तू और अमन को दबोचा गया है। पुलिस ने इन बदमाशों से लूट का मोबाइल खरीदने वाले गोविंदपुरी के घोषित बदमाश विचित्र पुरी उर्फ अंकित को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शिक्षिका के करीब एक लाख के आई फोन-13 को विचित्रपुरी को मात्र छह हजार रुपये में बेच दिया था।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि जवाहर पार्क निवासी योविका चौधरी साकेत स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। वे 11 अगस्त को छुट्टी के बाद घर लौट रही थीं। जब उनका ऑटो खोखा मार्केट के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए। बदमाशों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। शिक्षिका ने मोबाइल नहीं छोड़ा तो आरोपियों ने ऑटो से बाहर खींच लिया। इससे वे मुंह के बल सड़क पर गिरीं। उनकी नाक टूट गई और सिर समेत कई जगह चोट लग गई। इसके बाद आरोपी मोबाइल लूटकर फरार हो गए। एसआई अमित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता लगा कि दो अज्ञात संदिग्ध बाइक पर मुंह छिपाए वारदात कर रहे हैं। टीम ने फरार होने में इस्तेमाल किए गए मार्ग का पता लगाने के लिए 250 से अधिक सीसीटीवी की जांच की। इनकी फुटेज की मदद से बाइक का पंजीकरण नंबर सामने आया और पता चला कि यह गोविंदपुरी क्षेत्र से चोरी की गई थी। आखिरकार इंस्पेक्टर उमेश यादव की देखरेख में एसआई अमित व एएसआई अनिल कुमार की टीम ने संगम विहार व तुगलकाबाद में दबिश देकर सत नारायण और अमन को पकड़ लिया। दोनों योविका का मोबाइल बेच दिया था। इस पर पुलिस ने विचित्र पुरी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर तमंचा, कारतूस, लूटे गए छह मोबाइल व चोरी के सात दोपहिया वाहन बरामद किए गए। आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने लूट के 13 मामलों को सुलझाने का दावा किया है। सत्यनारायण के खिलाफ पांच और अमन के खिलाफ दो मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस हुई सक्रिय

बेखौफ बदमाशों ने शिक्षिका को ऑटो से गिराकर घायल कर दिया था। साकेत थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। अमर उजाला ने 13 अगस्त को सबसे पहले इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद ये वारदात मीडिया की सुर्खियां बनी तो पुलिस सक्रिय हो गई। इसका नतीजा ये रहा कि पुलिस ने बदमाशों को पांचवें दिन पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें