फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूलों से दूर छात्रों को शिक्षा से जोड़ेंगे डीएलएड प्रशिक्षु

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों से दूर छात्रों को शिक्षा से जोड़ेंगे डीएलएड प्रशिक्षु
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने को घर-घर होगा सर्वे
बच्चों को दोबारा मुख्यधारा से जोड़ने का रखा गया लक्ष्य


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने विशेष नामांकन अभियान शुरू करने की तैयारी की है। अभियान में डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) प्रशिक्षुओं की भूमिका होगी। प्रशिक्षु घर-घर जाकर ऐसे छात्रों की पहचान करेंगे, जो अभी तक स्कूल नहीं जा रहे हैं या किसी कारणवश पढ़ाई से दूर हो गए हैं। अभियान के माध्यम से इन छात्रों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 14 अगस्त तक चलाया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षु अपने निर्धारित क्षेत्रों में सर्वे करेंगे और ऐसे छात्रों का विवरण तैयार करेंगे। सर्वे के बाद अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें सरकारी स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी और बच्चों का निकटतम परिषदीय स्कूल में प्रवेश कराया जाएगा।

बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि कई बार जागरूकता की कमी, आर्थिक कारणों या पलायन जैसी परिस्थितियों के चलते बच्चे स्कूल से दूर हो जाते हैं। ऐसे परिवारों तक सीधे पहुंचकर उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में समझाया जाएगा। उन्हें सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से भी अवगत कराया जाएगा। विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, भोजन सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है। प्रशिक्षु स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सर्वे का कार्य पूरा करेंगे। प्रत्येक दिन की प्रगति रिपोर्ट विभाग को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रति छात्र मिलेंगे 10 रुपये
विभाग ने प्रशिक्षुओं को इस कार्य के लिए प्रोत्साहन राशि देने का भी निर्णय लिया है। इससे प्रशिक्षुओं को अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। विभाग का मानना है कि प्रशिक्षुओं की मदद से अधिक से अधिक बच्चों की पहचान कर उनका नामांकन सुनिश्चित किया जा सकेगा। प्रति छात्र 10 रुपये भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें