फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के बचे काम में हो रही देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी एजेंसी ब्लैकलिस्ट, नई एजेंसी के चयन के लिए तीन महीने बाद भी नहीं हुआ टेंडर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-151ए में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स का निर्माण कार्य पिछले तीन महीने से ठप है। बचे हुए काम को शुरू करने के लिए नोएडा प्राधिकरण अब तक नई एजेंसी का चयन नहीं कर सका है। अधूरे कार्यों में गोल्फ मैदान का निर्माण भी शामिल है। यह परियोजना पहले से ही देरी से चल रही है, जबकि करीब 900 सदस्य सुविधाओं के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
देरी के चलते प्राधिकरण ने जुलाई में निर्माण एजेंसी कश्यपी इंफ्रास्टक्चर प्राइवेट लिमिटेड को ब्लैकलिस्ट कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। कारण बताया गया था कि एजेंसी कार्य में अपेक्षित गति नहीं ला पा रही थी। उस समय अधिकारियों ने दावा किया था कि एक महीने के भीतर नया टेंडर जारी किया जाएगा, लेकिन अब तक प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, सिविल के बचे कार्यों पर लगभग 40 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जो जीएसटी सहित करीब 43 करोड़ रुपये तक पहुंचेगा। परियोजना का निर्माण जुलाई 2021 में शुरू हुआ था और दावा किया गया था कि यह 2022 के अंत तक तैयार हो जाएगी, लेकिन अब भी 35 प्रतिशत से अधिक काम अधूरा है।
विज्ञापन

वर्तमान में इस परियोजना की लागत लगभग 140 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। अधिकारी बताते हैं कि टेंडर प्रक्रिया शुरू होते ही बचे हुए कार्य को जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें