फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नोएडा में, निजी लैब का किया उद्घाटन

Sat, 22 Aug 2026 01:16 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नोएडा में, निजी लैब का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर 6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र ऑडिटोरियम पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का उद्घाटन किया। यह लैब स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न सुविधाओं से युक्त होगी और लैब का संचालन सेक्टर 75 स्थित मॉल में किया जाएगा। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा किसी भी बीमारी का इलाज करने से पहले बीमारी की पहचान बहुत जरूरी है। ऐसे में यह लैब बीमारी की अर्ली डिटेक्शन करने में मदद करेगी। इस लैब के लिए डॉ. ऋतु महाजन और डॉ. हर्ष महाजन को बहुत बहुत बधाई। 

राजनाथ सिंह ने कहा, 'जैसे-जैसे दुनिया और लोगों का रहन-सहन बदल रहा है तो यह बदलाव कई बार बीमारियों को भी जन्म देता है। किसी भी बीमारी का इलाज शुरू करने से पहले बीमारी की सही पहचान आवश्यक है। बिना सही डायग्नोसिस के सही इलाज संभव नहीं है। ऐसे में डायग्नोस्टिक सेंटर हेल्थ केयर के पहले लाइन ऑफ डिफेंस के रूप में सामने आते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें