फोटो है
-
नोएडा (संवाद)। उज्ज्वल उन्नति संस्था की अध्यक्ष दीपा देवी को समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अटल सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इस सम्मान से नवाजा गया। आयोजकों के अनुसार, दीपा लंबे वक्त से वंचित वर्गों के उत्थान, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।