फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सरपंचों को गांव का ब्रांड एंबेसडर बनाने का लिया निर्णय : विधायक

विज्ञापन
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव - फोटो : हैदरगढ़ प्रेमदास कुटी पर श्रीरामचरितमानस संत सम्मेलन।
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य की सभी महिला सरपंचों को उनके गांव का ब्रांड एंबेसडर बनाने का निर्णय भी लिया गया है। महिलाओं के उत्थान को लेकर सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू करते हुए उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी। पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ लेने के लिए अपना पंजीकरण जरूर करवाएं। बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं लागू की हुई हैं।
इनमें से हाल ही में शुरू की गई दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को नवंबर से प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विधायक ने बताया कि प्रदेश में 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
स्वयं सहायता समूहों की 2.77 लाख से अधिक महिलाओं की पहचान लखपति दीदी बनाने के लिए की जा चुकी है। इस योजना के तहत चयनित महिला एजेंट को स्टाइफंड के तौर पारिश्रमिक दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसी तरह लाडो सखी योजना बेटी बचाओ बेटी बचाओ अभियान को गति देने के लिए शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें