नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने लक्सर ग्रुप के पूर्व प्रमोटर मृतक दविंदर कुमार जैन की बेटी प्रिया जैन द्वारा दायर एक याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में 2004 की एक पारिवारिक वसीयत को फर्जी बताते हुए चुनौती दी गई है। प्रिया ने दावा किया कि यह वसीयत उन्हें और उनके भाई-बहनों को जीविका और विरासत के अधिकारों से वंचित करती है।न्यायमूर्ति अनिल क्षत्रपाल और हरीश वैद्यनाथन शंकर की खंडपीठ ने 7 अगस्त को इस याचिका पर सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा। याचिका में कहा गया है कि 2004 की वसीयत में दविंदर कुमार जैन की पत्नी उषा जैन को उनकी सैकड़ों करोड़ रुपये की संपत्ति का एकमात्र लाभार्थी बनाया गया है, जबकि उनके चारों बच्चों को इससे बाहर रखा गया है। संवाद