दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर कूडी खेड़ा गांव मोड़ के समीप ट्रक और कार की टक्कर हो गई। कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल के बेटे ने ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के कूड़ी खेड़ा गांव निवासी प्रदीप परिवार के साथ रहते हैं । 5 अगस्त को उनके पिता सतीश कार से अपने गांव आ रहे थे । जीटी रोड पर गांव के मोड़ के समीप ट्रक से कार की टक्कर हो गई । जिसमें कार सवार सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। संवाद