यमुना सिटी (संवाद)।
जेवर के तिरथली कम्पोजिट विद्यालय परिसर में कई महीनों पहले एक जर्जर इमारत गिरा दी गई थी जिसका मलबा अभी तक नहीं हटाया गया। जर्जर भवन के कई सारे पोल भी पड़े हुए हैं। ऐसे में बच्चों को खेलने-कूदने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि मलबा और पोल पड़े होने की वजह से हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है। स्कूल के इंचार्ज रौदास ने बताया कि उन्होंने इसको लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की है। लेकिन उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई। समस्या जस की तस बनी हुई है।