फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क पर पेंट लूटने को दौड़े लोग

विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट के तिगरी गोल चक्कर ट्रक से गिरा पेंट सड़क पर लूटने दौड़े लोग। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। तिगरी गोलचक्कर पर बृहस्पतिवार को अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। चलते ट्रक से बड़ी मात्रा में पेंट सड़क पर बिखर गया। सड़क पर पेंट बहता देख आसपास के लोगों में उसे लूटने की होड़ मच गई। लोग बाल्टी, डिब्बे और बोतलें लेकर सड़क पर बिखरा पेंट भरने लगे। सड़क पर पेंट फैल जाने के कारण भारी फिसलन हो गई जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस अफरा-तफरी और सड़क पर जुटी भीड़ के कारण तिगरी गोलचक्कर पर कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ कर वहां से हटाया और कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें