फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उल्टी दिशा में मौत की रफ्तार, यू टर्न बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उल्टी दिशा में मौत की रफ्तार, यू टर्न बनाने की तैयारी
विज्ञापन

-60 मीटर रोड पर यमुना प्राधिकरण कराएगा सर्वे, जीबीयू की छात्रा की हुई थी मौत
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जीरो प्वाइंट से जेवर को जाने वाली 60 मीटर रोड पर जगनपुर-अफजलपुर अंडरपास से नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (एनआईयू) और आगे तक अक्सर रांग साइड चलने वाले वाहन लोगों की जान ले रहे हैं। एक दिन पहले जीबीयू छात्रा की मौत पर समाजसेवी की शिकायत पर यमुना प्राधिकरण के एसीईओ नागेंद्र सिंह और जीएम प्लानिंग राजेंद्र भाटी ने रोड का निरीक्षण किया। इस रोड पर यू टर्न बनाने के लिए सर्वे कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर यमुना प्राधिकरण कार्य करेगा।
सोमवार को जगनपुर-अफजलपुर अंडरपास के पास गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय से घर लौटते समय छात्रा की दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसे लेकर समाजसेवी सुनील गौतम ने यमुना प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) नागेंद्र सिंह के पास यू टर्न बनाने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि इस रोड पर अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। विशेषकर बड़ी संख्या में वाहन रांग साइड चलते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही प्राधिकरण ने इस रोड पर बीच में कट बंद भी करा दिया था। इसके बावजूद वाहन-चालक रांग साइड चलने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगनपुर-अफजलपुर रोड पर मोड़ और एनआईयू कट से कितनी दूर यू टर्न बनाया जाना सुरक्षित रहेगा, सर्वे में यह देखा जाएगा। इसके अलावा 60 मीटर रोड पर रास्तों पर बने कितने कट रखें जाएंगे या उन्हें हटाया जाएगा, इसका आकलन भी किया जाएगा। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि
सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें