नोएडा। भंगेल में पैसों के लेनदेन के विवाद में एक शख्स ने रिश्तेदार पर अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने कोतवाली फेज-टू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। भंगेल गांव निवासी दिपेश राय ने रिश्तेदार शुभम से कुछ रकम उधार ली थी। दिपेश का दावा है कि वह पूर्व में ही रकम लौटा चुका है। इसके बावजूद शुभम रकम लौटाने का दवाब बना रहा है। इस संबंध में फोन करने पर शुभम अभद्रता करता है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है। ब्यूरो