-सुबह करीब 6:30 बजे जंगल में शौच कर ने के लिए गया था किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। गांव कानपुर के एक खेत में बृहस्पतिवार को ट्यूबवेल के करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने करंट की चपेट में आने से लक्ष्मण को बचाने की कोशिश की लेकिन जब तक उसे निकाला गया तब तक देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।
गांव कानपुर निवासी सुभाष सिंह ने बताया कि उसका भाई लक्ष्मण सिंह (40) सुबह करीब 6:30 बजे खेतों में पहुंचा तो ट्यूबवेल के करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान किसी ने उसे करंट की चपेट में आते हुए देखा तो शोर मचाया। आसपास खेतों में मौजूद अन्य लोगों मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह से उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लक्ष्मण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।