नोएडा। सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा के एस्पायरा टावर से कूदकर जान देने वाले गुरुग्राम मानेसर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट रविवार को आ गई। रिपोर्ट में मौत का कारण शॉक और हेमरेज बताया गया है। ऊंचाई से गिरने और बीच में टकराने के कारण शरीर कई हिस्सों में बंट गया था। इसके चलते रिपोर्ट में मल्टीपल इंजरी भी आईं हैं। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों की पुष्टि की है। शव की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण स्वजन ने शनिवार देर शाम नोएडा सेक्टर 94 स्थित अंतिम निवास में ही उनका दाह संस्कार कर दिया था। परिवार की ओर से अभी तक पुलिस को कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो