फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किराए के पैसे मांगने पर मकान मालिक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। थाना क्षेत्र के फिरोजपुर नमक गांव में चंदेनी मोड पर मकान का किराया मांगने को लेकर किरायेदारों ने मकान मालिक पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें मकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मकान मालिक को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


इमरान पुत्र इसाक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हिदायत कॉलोनी में 314 गज का मकान जाकिर व शाकिर को किराए पर दिया हुआ था। जिनपर पर 15 हजार का किराया बकाया था। जब किराए के पैसे मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी। बीते 20 जनवरी को चंदेनी मोड़ पर बने ऑफिस में बैठा हुआ था। तभी जाकिर व शाकिर वहां आए तो मैंने अपना किराया उनसे मांगा। इसपर उन्होंने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। तभी जुबेर पुत्र हमीदा, इकबाल पुत्र हमीदा, इरशाद पुत्र खुर्शीद, शाहरुख पुत्र इकबाल, नजाकत व सराफत पुत्र इमरान, हैदर पुत्र इरशाद, साकिर व जाकिर पुत्र हसनु व 5-6 अन्य लोग भी आ गए और मेरे साथ लाठी डंडो से मारपीट शुरू कर दी। झगड़े के दौरान आरोपियों से भतीजे मौसीम व छोटा भाई वसीम आए और आरोपियों से मुझे बचाया। मामले में नौ लोगों के विरुद्ध नामजद व 5-6 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें