फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परिवार पर किया जानलेवा हमला, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार पर किया जानलेवा हमला, केस दर्ज
विज्ञापन

दनकौर संवाद। उस्मानपुर गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना में एक पक्ष के 3 लोगों को चोटें आई हैं, जिसमें एक बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव निवासी शाहरुख ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 11 अगस्त की शाम उसके घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। पड़ोस के लोगों ने पुराने विवाद को लेकर शिकायतकर्ता और उसके भाई, पिता से गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने अख्तर, अकबर और असगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें