फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसकी है ये लाश?: ग्रेनो के नाले में मिला युवक का शव, हादसा है या हत्या; अब इस रिपोर्ट से मिलेगा हर जबाव

Thu, 17 Sep 2026 04:42 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों और चौकियों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
नाले में पड़ी लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा स्थित बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गौड़ सिटी के पास गुरुवार दोपहर एक नाले से अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला।

विज्ञापन

शरीर पर चोट के निशान
प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम पर टिकी पुलिस की नजर
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों और चौकियों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। इसके साथ ही, फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा और पहचान के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें