मोदीनगर। नगर की न्यू मानवतापुरी कॉलोनी में रविवार सुबह युवक सुमित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुमित कुमार का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस घटना को प्रथमदृष्टया खुदकुशी मान रही है।
न्यू मानवतापुरी कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय सुमित कुमार शनिवार रात अपने कमरे में सोने गए। रविवार सुबह जब काफी देर तक भी सुमित कुमार कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजन वहां पहुंचे। कमरे में सुमित का शव फंदे से लटका देख उनकी चीख निकल गई। परिजनों के अनुसार सुमित काफी समय से तनाव में चल रहा था। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि मामला प्रथमदृष्टया खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता लगेगा।