फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: ईस्टर्न पेरीफेरल फ्लाईओवर के नीचे मिला कंपनीकर्मी का शव, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 28 Oct 2025 07:09 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

कासना क्षेत्र में मंगलवार सुबह ईस्टर्न पेरीफेरल फ्लाईओवर के नीचे शव मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक के जेब से मिली आधार-पैन कार्ड से पहचान हुई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के कासना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला। शव ईस्टर्न पेरीफेरल फ्लाईओवर के नीचे पड़ा था। मृतक कंपनी में काम करता था। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया है। इलाके में घटना से सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अधिराज (32 वर्ष) निवासी जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस को उसकी जेब से उसका व उसकी पत्नी का आधार कार्ड, पैन कार्ड और दो की-पैड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल ने बताया कि प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट नहीं पाई गई है। शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।

मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजन ने पूछताछ में बताया कि व्यक्त कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करता था। वहां कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में अकेले किराये के मकान में रहता था। साथ ही शराब पीने का आदि था। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है कि वह फ्लाईओवर के नीचे कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें