फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्टंट करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्टंट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान 19 वर्षीय कुनाल सिंह निवासी न्यू एमआईजी फ्लैट फेज-3, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी की कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी और वो इस नंबर प्लेट को लगाकर स्टंट करता था। पूछताछ में कुनाल ने बताया कि वह चालान से बचने और स्टंटबाजी के लिए ऐसा करता था। उसके खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें