फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। इंपीरियल क्रिकेट मैदान पर चल रहे दूसरे राधे श्याम शर्मा मेमोरियल इनविटेशन प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में पूसा यंगस्टर्स डीडीसीए ने यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हरा दिया। यंग फ्रेंड्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर के मुकाबले में दस विकेट पर 186 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीडीसीए की टीम ने चार विकेट पर 190 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। तुषार यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।