फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने लिया रिहर्सल का जायजा

विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते छात्राएं। - फोटो : Mewat
विज्ञापन
उपायुक्त ने लिया रिहर्सल का जायजा
विज्ञापन

नूंह। यासीन मेव डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने गणतंत्र दिवस समारोह के रिहर्सल का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। इसके अलावा सूर्य नमस्कार और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फरीदाबाद मंडल के आयुक्त संजय जून होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त ने रिहर्सल में विभिन्न स्कूलों के प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे सभी कोरोना की गाइडलाइन का पूरा ख्याल रखें। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही गौरवमयी ढंग से मनाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहीं विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की टीमों ने शानदार प्रस्तुति पेश की। परेड इंचार्ज डीएसपी विवेक चौधरी के नेतृत्व में मार्च पास्ट निकाला गया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल, नूंह एसडीएम संजीव कुमार, नगराधीश जयप्रकाश, उप पुलिस अधीक्षक सुधीर तनेजा, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया और नायब तहसीलदार अख्तर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें