43 अमौड़ा टोल प्लाजा के पास पुलिस एस्कॉर्ट की गाड़ी में डीसीएम की टक्कर के बाद मौके पर भीड़ और
रानी की सराय। बिंद्राबाजार निवासी पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के निजी आवास पर मंगलवार को उच्च शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पहुंचे। उनकी सुरक्षा में गई रानी की सराय थाने की पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी को डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया।
दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बिंद्राबाजार निवासी पूर्व मंत्री डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के निजी आवास पर पहुंचे। उनकी सुरक्षा में एस्कॉर्ट पर रानी की सराय थाने की पुलिस सरकारी गाड़ी से गई थी।
उनके जाने के बाद बिंद्राबाजार से एस्कॉर्ट गाड़ी वापस आ रही थी। जैसे ही वह अमौड़ा टोल प्लाजा के पास आजमगढ़ की ओर से वाराणसी की ओर जा रही डीसीएम ने एस्कॉर्ट गाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिस की गाड़ी में सवार चालक होमगार्ड अनिल सिंह, उप निरीक्षक अजय सिंह व अन्य दो होमगार्ड मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रानी की सराय थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और डीसीएम को थाने लेकर आए। वहीं, मौका देखकर डीसीएम का चालक भाग निकला, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।