फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रात्रि ठहराव में डीसी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान के आदेश

Thu, 02 Oct 2025 12:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
01जेएनडी11-श्रीराग खेड़ा में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते डीसी
विज्ञापन
जींद। जिला प्रशासन ने श्रीराग खेड़ा गांव में रात्रि ठहराव किया। इस दौरान डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। डीसी ने कहा कि सरकार का भी उद्देश्य है कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
विज्ञापन


रात्रि ठहराव कार्यक्रम में गांव निवासी चमेली ने बिजली का लोड कम करवाने के लिए अपनी शिकायत रखी थी जिस पर डीसी ने दक्षिण हरियाणा बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वे एक सप्ताह में समस्या का समाधान करवाना सुनिश्चित करें।
वहीं गांव श्रीराग खेड़ा के ग्रामीणों ने फैमली आईडी में इनकम ठीक करवाने बारे प्रार्थना पत्र दिए, जिसके लिए क्रीड विभाग का स्टाॅल स्थापित किया गया था। ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही निदान किया गया। इस अवसर पर एसपी कुलदीप सिंह, एडीसी विवेक आर्य, नगराधीश मोनिका रानी, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता पोषण कल्याण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिजली से संबंधित आई शिकायतें
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ज्यादातर शिकायतें बिजली की समस्या को लेकर रखी थी जिसके लिए दक्षिण हरियाणा बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए गए कि वे अगले दस दिनों में गांव में शिविर लगाना सुनिश्चित करें और आमजन की समस्याओं का त्वरित आधार पर समाधान करें।
ग्रामीणों ने रखी ये मांगे
ग्राम पंचायत की और से गांव की सरपंच ने अपना मांग पत्र रखा जिसमें गांव के धर्मस्थल पर कब्जा हटवाने बारे, बालाजी मंदिर तालाब की पेमाइश, स्कूल में सोलर पैनल लगवाने, आंगनबाड़ी को शिफ्ट करने बारे, टावर लगाने, तालाब के पास चुस बोर लगाने, नालों का निर्माण करवाने, गांव में चौकीदार लगाने, पीने के पानी का सैंपल भरवाने, फीडर अलग करवाने व 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने, गांव का मुख्य रास्ता पक्का करवाने, ब्रेकर बनवाने बारे रखी गई। डीसी ने कहा कि सभी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें