फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिन में गर्मी और रात में सर्दी कर रही लोगों को बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गुलाबी सर्दी लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। सुबह-शाम पड़ रही सर्दी की चपेट में आकर लोग बीमार हो रहे हैं। रात में सर्दी और दिन में गर्मी के कारण घर-घर में लोग जुकाम, खांसी और बुखार से परेशान हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में 200 मरीज उपचार कराने के लिए आए। इसमें से 100 से अधिक मरीज खांसी, जुकाम, बुखार और गले में खराश से पीड़ित थे।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि छुट्टी होने के कारण सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक जिला अस्पताल में ओपीडी हुई। इस दौरान करीब 200 मरीज उपचार कराने के लिए आए। सबसे अधिक मरीज मौसम में हुए बदलाव के कारण खांसी, जुकाम, गले में खराश और बुखार के थे। मरीजों को दवा के साथ ही सुबह शाम की सर्दी से बचने की सलाह भी दी है। साथ ही फ्रिज का पानी, एसी, कूलर और ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करने करने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने बताया कि लोग सुबह-शाम पड़ रही सर्दी को अनदेखा कर रहे हैं। हल्के गर्म कपड़े पहनने से परहेज करने के कारण वह बीमार हो रहे हैं।



24 अक्तूबर तक 12 बजे तक खुलेंगे अस्पताल
- त्योहारों की छुट्टी होने के कारण 24 अक्तूबर तक जिला और महिला अस्पताल सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल की इमरजेंसी तो 24 घंटे खुली रहती है, लेकिन छुट्टी वाले दिन 12 बजे तक ओपीडी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें