नोएडा (संवाद)। डीएवी स्टेट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में सेक्टर 56 स्थित डीएवी स्कूल के अंडर-19 फुटबॉल (बालक) की टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए डीएवी अनपरा को हरा दिया। वहीं, अंडर-14 फुटबॉल बालकों के वर्ग में परासी काकरी की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या उपासना शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।