दनकौर। रेलवे स्टेशन के पास से एक युवती पिछले 5 दिनों से संदिग्ध अवस्था में लापता है। पिता ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। युवती के पिता रनवीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी 22 वर्षीय बेटी 11 अक्टूबर की सुबह से घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं चल पाया। जिसके चलते उन्होंने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द लापता युवती का सुराग लगा लिया जाएगा। संवाद